{"_id":"6511d5957359527f4c050184","slug":"sticks-and-sickles-clashed-over-a-dispute-over-cutting-fodder-from-the-fields-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3365-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेत से चारा काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे व दरांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेत से चारा काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे व दरांती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत से चारा काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे व दरांती चल गई। इसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा पुलिस लाइन मैदान के पीछे तीन तालाब के पास खेत से चारा काटने को लेकर सोमवार की दोपहर दो पक्षों में लाठी-डंडे व दरांती चल गई। इसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक वृद्ध को पकड़ लिया। एक पक्ष से महिला ने दी तहरीर में बताया कि वह जेठानी के साथ खेत में चारा काट रही थी। उसी दौरान मोहल्ला नवदिया निवासी दबंग लोगों ने हमला कर उसके व जेठानी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की।
आसपास के लोगों के ललकारने पर यह लोग भाग गए। दूसरे पक्ष से ध्रुव ने नरवीर यादव, जगन्नाथ, सचिन, अली मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि वह फसल की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान यह लोग आए और गाली-गलौज कर मारपीट की। इसमें उसके गंभीर चोट आई है।