{"_id":"68fbc63037911d570c07a165","slug":"statue-of-dr-ambedkar-vandalised-by-miscreants-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131729-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
Sat, 25 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10, पुलिस की देखरेख में प्रतिमा को ठीक करते कारीगर। स्रोत पुलिस
फर्रुखाबाद। पीडब्ल्यूडी तिराहे पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
एएसपी समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कारीगरों को बुलाकर प्रतिमा ठीक कराई। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार व अधिवक्ता अभिलाष सिंह टहलने के लिए निकले। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी। प्रतिमा का अंगूठा, नाक व चश्मा क्षतिग्रस्त था।
अधिवक्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह कठेरिया, वेदप्रकाश व चंद्रशेखर त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। मामला गरमाता देख प्रतिमा के आसपास पुलिसबल तैनात कर दिया गया। राजमिस्त्री को बुलवाकर प्रतिमा को ठीक कराया गया। मौजूद लोगों का कहना था कि दिवाली पर माहौल बिगाड़ने के लिए प्रतिमा दो-तीन दिन पहले क्षतिग्रस्त की गई है।
भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया व श्रीकृष्ण गौतम ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने 18 अक्तूबर को प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का उल्लेख किया है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डीएम से जांच कराने की मांग
मामले में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, अभिलाष सिंह, वेदप्रकाश, चंद्रशेखर त्यागी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि प्रतिमा स्थल के पास पुलिस बल हमेशा तैनात रहता है। इसके बावजूद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कैसे हो गई। उन्होंने मामले की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की। उधर, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करना सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। सीसीटीवी फुटेज से दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।