{"_id":"63c2eb31dd4ae11bc475b079","slug":"ssb-lucknow-and-farrukhabad-news-knp738851660-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसएसबी लखनऊ और स्पोर्ट्स हास्टल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसएसबी लखनऊ और स्पोर्ट्स हास्टल ने जीते मैच
्पोर्ट्स स्टेडियम में गेंद को हॉकी के सहारे ले जातीं एसएसब लखनऊ की खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
Link Copied
फर्रुखाबाद। एसएसबी लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 1-0 व स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने फर्रुखाबाद टीम को हॉकी में 2-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का तीसरा सेमीफाइनल रविवार दोपहर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय नारी शक्ति हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व एसएसबी लखनऊ की भिंड़त हुई। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जीतने के लिए कई प्रयास किए। अंत समय में एसएसबी की टीम ने एक गोल दाग कर विजय हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और फर्रुखाबाद हॉकी के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम ने यह मैच 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
अपर जिला जज महेंद्र सिंह व न्यायिक अधिकारी विवेक ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। अंजुम दुबे, सौरव राठौर, अफजाल अहमद खान, लक्ष्मण टंडन, चमन, रवीश द्विवेदी, अल्लादीन आदि मौजूद रहे। सचिव अवनींद्र कुमार ने बताया कि रविवार को लखनऊ हॉस्टल एसएसबी के मध्य मुकाबला होगा। निर्णायक की भूमिका में रश्मि, मुमताज, राजीव, नितिन, प्रभा ठाकुर रहे। फर्रुखाबाद हॉकी कमेटी की ओर से राष्ट्रीय निशानेबाज निशा को पांच हजार रुपये की भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।