{"_id":"58bafbc34f1c1b52438311cc","slug":"sringirampur-ganga-water-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंगीरामपुर में गंगा का पानी काला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंगीरामपुर में गंगा का पानी काला
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा प्रदूषण निवारण समिति के पदाधिकारियों और नमामि गंगे के संयोजकों ने शृंगीरामपुर से लेकर कन्नौज तक शुक्रवार को प्रदूषित गंगाजल की हकीकत परखी। पदाधिकारियों ने कहा कि शृंगीरामपुर में गंगा का पानी पूरी तरह से काला हो गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर संबंधित मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
गंगा प्रदूषण निवारण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बाजपेई ने कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र और फर्रुखाबाद नमामि गंगे के संयोजक रवि मिश्र, कन्नौज के अजब सिंह को साथ लेकर शृंगीरामपुर घाट पहुंचे। घाट पर गंगा नदी का पानी काली नदी से ज्यादा काला पाया गया।
वहीं, सुरेश बाजपेई ने कन्नौज के मेहंदी घाट पर भी गंगाजल में प्रदूषण की हकीकत परखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र ने बताया कि गंगा में 40 फीसदी से अधिक प्रदूषण की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अब प्रदूषण और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से शृंगीऋषि की तपस्थली पर प्रदूषण बढ़ा है। उससे साफ जाहिर है कि यहां का गंगाजल आचमन योग्य नहीं रहा है।
बताया कि कन्नौज के मेहंदी घाट पर इससे बदतर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गंगा प्रदूषण निवारण समिति और नमामि गंगे के पदाधिकारी मिलकर हर घाट का निरीक्षण करके तीन दिन के भीतर केंद्रीय मंत्री उमा भारती को रिपोर्ट सौंप देंगे।