{"_id":"615360c48ebc3e6296745ffa","slug":"sports-farrukhabad-news-knp655077756","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल व अंशुल 100 मीटर दौड़ में बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल व अंशुल 100 मीटर दौड़ में बने विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में भटपुरा की काजल व रसीदपुर के अंशुल प्रथम स्थान पर रहे। स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
आरपी कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शकुंतला देवी के पति शीलचंद्र राजपूत व खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कंचन सिंह ने खेल के लिए मिल रहीं सुविधाएं बताई। बालिकाओं की 400 व 800 मीटर दौड़ में अहमदपुर देवरिया की नाजरीन ने जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
इंदिरानगर की वंदना ने लंबी कूद में 10 मीटर 10 इंच की कूद लगाकर पहला स्थान पाया। गोला फेंक में शीतल व डिस्कस थ्रो में पूजा विजेता रही। बालकों में शाहिद खान, अमन कुमार, राजीव कुमार अपनी स्पर्धाओं में प्रथम रहे। वालीबॉल में राजेपुर की टीम विजेता व कैंटहा की टीम उप विजेता रही। ब्लाक प्रमुख पति ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक यदुनाथ सिंह सोमवंशी व सुभाष वर्मा रहे। दूसरे ब्लाक के युवा कल्याण अधिकारी अनुराग व शुभम भी मौजूद रहे।