{"_id":"5e25f07c8ebc3e4aea2d233d","slug":"sports-farrukhabad-news-knp539670188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय वालीबॉल में गोरखपुर ने अयोध्या को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय वालीबॉल में गोरखपुर ने अयोध्या को हराया
विज्ञापन
मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज फर्रुखाबाद में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लैपटॉप पर छात्रों को प्?
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। स्वर्गीय राजेंद्र सिंह स्मारक में सोमवार के राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में स्पोर्ट कालेज गोरखपुर की टीम ने स्पोर्ट कालेज अयोध्या की टीम को हराकर विजय हासिल की। इसके बाद दो और प्रतियोगिताएं कराई गई।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने पिता राजेंद्र सिह के गांव नवादा दोयम स्थित स्मारक में रज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसका शुभारंभ डीएम, एसपी ने किया और उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीएम ने कहा कि गांव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराकर अच्छा कार्य किया गया है। एसपी ने कहा कि जमीन से जुड़ी प्रतिभाओं को निखारने का यह बेहतर प्रयास है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी गांव में बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं हों और इसमें गांव के युवा भी शामिल हों। इसलिए वह लगातार तीन साल से राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराते चले आ रहे हैं। यह तीसरी राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता है, जो 23 जनवरी तक चलेगी। इसमें करीब 16 जिलों से टीमें भाग ले रही हैं। अभी पांच-छह जिलों की टीमें आ चुकी हैं। बकाया टीमें मंगलवार को आ जाएंगी।
उद्घाटन के बाद स्पोर्ट कालेज गोरखपुर और स्पोर्ट कालेज अयोध्या की टीम के मध्य मैच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने 2-0 से अयोध्या की टीम को शिकस्त दी। इसके बाद स्पोर्ट कालेज मैनपुरी और जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली टीम के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली की टीम ने 2-0 से स्पोर्ट कालेज मैनपुरी टीम को हराकर विजय हासिल की। विधायक के भाई जोगेंद्र सिंह राठौर, बृजेंद्र सिंह राठौर व पुत्र अभय प्रताप सिंह राठौर ने डीएम व एसपी को सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शरद राठौर उर्फ मोनू, प्रधान छविनाथ सिंह, प्रधान सुधीर सिंह, रवि राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नवादा दोयम में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह स्मारक राज्य स्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड?- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन