फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Special training given to polling personnel of model boothSpecial training given to polling personnel of model booth

Farrukhabad News: मॉडल बूथ के मतदान कर्मियों काे दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Tue, 07 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special training given to polling personnel of model boothSpecial training given to polling personnel of model booth
फर्रुखाबाद। शहर के नेकपुर चौरासी स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में सोमवार को अंतिम दिन मॉडल बूथ के मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इससे वह 13 मई को स्पेशल ड्रेस में ड्यूटी कर महिला, दिव्यांग व युवाओं का मतदान कराएंगे। सीडीओ ने सभी 190 माइक्रो आब्जर्वर को भी टिप्स दिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया। जिले में 13 मई को मतदान कराने के लिए उन्होंने मॉडल बूथ के मतदान कर्मियों को को विशेष प्रशिक्षण दिलाया। मॉडल बूथों में 16 सखी बूथ की 64 महिला कर्मचारी, 8 दिव्यांग बूथ के 32 कर्मचारी व तीन युवा मॉडल बूथ के 12 मतदान कर्मियों की स्पेशल ड्रेस निर्धारित करते हुए 13 मई को पूरे जज्बा के साथ अधिक से अधिक मतदान कराने का जोश भरा।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों के साथ ही सीडीओ व डीडीओ ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री के बैग बांटे गए। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने तीन मतदान कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनफिट होने की रिपोर्ट पर उनकी चुनाव ड्यूटी काट दी गई। प्रशिक्षण में छह मतदान कर्मी गैरहाजिर रहे। सभी 190 माइक्रो आब्जर्वर ने भी प्रशिक्षण लिया। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद 722 मतदान कर्मियों के निर्वाचन ड्यूटी प्रमाणपत्र जारी किए गए।
इससे पांच दिन चले प्रशिक्षण के दौरान अब तक प्रमाणपत्र ले चुके कुल 2683 मतदान कर्मी ड्यूटी वाले बूथ पर ही मतदान कर सकेंगे। नौ कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। कुल 25 कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोर्स ठहरने वाले आठ काॅलेजों में जनरेटर की भी व्यवस्था

कमालगंज। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बाहर से आने वाली फोर्स क्षेत्र के आठ काॅलेजों में ठहरेगी। इसके लिए व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम रूप दिया गया। सभी काॅलेजों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर भी रहेंगे।

कस्बे के आरपी इंटर काॅलेज, फिरोज गांधी जनता इंटर काॅलेज, गंगादेवी इंटर काॅलेज, स्वराजवीर इंटर काॅलेज, एचएसए डिग्री काॅलेज रजीपुर, रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा, आरपी डिग्री काॅलेज व एसडी इंटर काॅलेज पाहला में अर्द्धसैनिक बल पुलिस बल ठहरेगा। सोमवार को एक बार फिर व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की गई। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शौचालय, स्नान आदि की सुविधाजनक व्यवथा सुनिश्चित की गई है। भोजन पकाने का स्थान भी रहेगा। हर काॅलेज में जनरेटर होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed