फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Special Secretary inspects ground reality of development works; orders technical inquiry

Farrukhabad News: विशेष सचिव ने विकास कार्यों की देखी हकीकत, तकनीकी जांच के आदेश

Tue, 27 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary inspects ground reality of development works; orders technical inquiry
कंपिल। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने आरओ प्लांट, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, कान्हा गोशाला और तालाब का जायजा लिया। आरओ, सड़क के किनारे नाले में पुरानी ईंट लगाए जाने के आरोप व स्ट्रीट लाइटों की तकनीकी जांच के आदेश दिए। इससे पहले नगर पंचायत कार्यालय में टेंडर, बिल और भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की। पूर्व चेयरमैन उदयपाल यादव की मां राजवती नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शिव शंकर, जल निगम के अधिशासी अभियंता सचिन व आरईडी के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र के साथ सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां सबसे पहले पांच करोड़ से अधिक विकास कार्यों के संबंध में पत्रावली तलब की और उसे गहनता से चेक किया। सचिव ने 78 लाख से लगे सात आरओ वाटर प्लांट देखे।
विज्ञापन

सभासद महेश चंद्र शाक्य ने आरोप लगाया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव ने अपने विद्यालय के सामने वाटर प्लांट लगवा लिया। इससे आम जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। विशेष सचिव ने आरओ के बारे में आसपास के लोगों से पूछा तो लोगों ने कहा कि प्लांट से ठंडा पानी मिल रहा है। इसके बाद सचिव ने कान्हा गोशाला के निर्माण को देखा। महेश शाक्य ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग की गई है। ईंट व मसाले का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की जांच में बताया गया कि राज्य अंश से मिले 27 लाख से छह पुलियों का निर्माण कराया गया है। 15 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। बाढ़ की वजह से काम बंद हो गया था। 1.48 करोड़ रुपये से बन रहे पार्क को विशेष सचिव ने देखा। सभासद ने आरोप लगाया कि पूर्व चेयरमैन ने अपने कॉलेज का गेट पार्क में खोल दिया है। सुंदरीकरण भी बंद है। विशेष सचिव को बताया गया कि निर्माण सामग्री को लाने व सुरक्षा के लिए गेट लगाया गया था। विशेष सचिव ने ईओ को गेट बंद कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान आरोप लगाने को लेकर सभासद महेश शाक्य व ईओ अवनीश यादव के बीच नोकझोंक हुई। आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती और ईओ रिश्तेदार हैं। चेयरमैन के विद्यालय के आसपास कार्य कराकर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईओ ने कहा कि निकाय क्षेत्र में जहां जमीन है, वहीं कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद विशेष सचिव ने ग्रासपुर में 11.86 लाख से बने आंगनबाड़ी केंद्र को देखा। सचिव को केंद्र के ताले खुले मिले। उन्होंने ईओ को आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सचिव ने रामेश्वरनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण को देखा।
विशेष सचिव ने बताया कि योजना समिति के निर्देश पर नगर पंचायत में विकास कार्यों की जांच की है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

खेतों में भरता नाले का पानी, विशेष सचिव के सामने हंगामा

अंबेडकर नगर में नाले के पानी के निकास की सही व्यवस्था न होने पर लोगों ने विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी के सामने हंगामा किया। कहा कि नाले का पानी उनके खेतों में भरता है। इससे फसल में नुकसान होता है। लोगों ने पानी निकास की सही व्यवस्था कराने की मांग की। विशेष सचिव ने ईओ को जल्द व्यवस्था ठीक करने को कहा। इसके बाद सचिव ने मोहल्ला चौधरियान में एक वर्ष पूर्व बनी सड़क की गुणवत्ता को चेक किया। आरोप लगाया गया कि निर्माण के तुरंत बाद ही गिट्टी उखड़ने लगी थी। उसे छिपाने के लिए उसका डामरीकरण करा दिया गया। सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कराने के लिए कहा। अलीगंज रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल को देखा। आरोप लगाया गया कि पुराने पोल पर पेंट कर नया भुगतान निकाल लिया गया। जांच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती के समर्थकों व विरोधियों की भीड़ रही।

-------------
उदयपाल पर कस रहा शिकंजा
उदयपाल सिंह यादव कंपिल नगर पंचायत के 2012 से 2022 तक चेयरमैन रहे। इसके बाद अब उनकी मां राजवती अध्यक्ष हैं। उदयपाल के खिलाफ 24 अक्तूबर को कानपुर के विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस बीच अब शासन से कंपिल में हुए विकास कार्यों की जांच शुरू होने से उदयपाल पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed