{"_id":"61eaf138cd96564abf762d11","slug":"sp-supporters-burnt-sarvesh-s-effigy-shouting-slogans-farrukhabad-news-knp676587875","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थकों ने सर्वेश का फूंका पुतला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा समर्थकों ने सर्वेश का फूंका पुतला, नारेबाजी
विज्ञापन
कायमगंज के गांव गौर खेड़ा में सर्वेश आंबेडकर का पुताला फूंकते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कायमगंज विधानसभा सीट से सर्वेश आंबेडकर को सपा का टिकट मिलने की चर्चा पर सपाइयों ने उनका पुतला फूंका। कहा कि बाहरी व्यक्ति को तरजीह देना स्थानीय लोगों का अपमान है। नारेबाजी कर पार्टी मुखिया से सर्वेश को टिकट न देने की मांग की।
कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार की देर रात डॉ. सर्वेश आंबेडकर को सपा का सिंबल मिलने की भनक लोगों को लगी। इस पर स्थानीय और बाहरी को लेकर विरोध शुरू हो गया। अचरा, गौरखेड़ा, खलवारा आदि गांवों में अनुसूचित जाति के लोग एकत्रित हुए और सर्वेश का पुतला फूंका।
कहा कि उन्हें बाहरी व्यक्ति नहीं चाहिए। पार्टी के लिए हमने त्याग किया है। पार्टी को स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देना चाहिए। यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि सपा भी अब बसपा की राह पर चलने लगी है।
विज्ञापन
पार्टी को सर्वेश की जगह स्थानीय आवेदकों में से किसी को टिकट देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बाहरी प्रत्याशी को सबक सिखाया जाएगा। चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर सर्वेश को गांवों में नहीं घुसने देंगे। पुतला फूंकने वालों ने सर्वेश के खिलाफ नारेबाजी भी की।
उधर, सर्वेश आंबेडकर ने कहा कि वे सपा के सच्चे सिपाही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों का पालन करेंगे। सभी से निवेदन है कि वह पार्टी को देखें। कुछ लोग विरोध करवा रहे हैं। उन्हें भी पार्टी हित में काम करना चाहिए।