फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP State Secretary calls BJP a fake party

Farrukhabad News: सपा प्रदेश सचिव ने भाजपा को बताया मक्कार पार्टी

Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP State Secretary calls BJP a fake party
फर्रुखाबाद। सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने कहा कि हमारा जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक लड़ाई अधूरी है। हमारी लड़ाई देश की सबसे बड़ी मक्कार पार्टी भाजपा से है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर महानगर के बूथों की समीक्षा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मंदीप यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह वक्त गंवाने के लिए नहीं है। हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव में लगे।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टी से सौ गुना ताकतवर है। कुछ ही दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। राघव दत्त मिश्र ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को महानगर बूथ प्रभारी नियुक्त किया। कहा कि शेष बूथ सात दिन में बनाकर सूची सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हर कार्यकर्ता अपने को प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य समझे। हर हाल में यह सीट जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है। प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महासचिव जहान सिंह लोधी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूजा कठेरिया, रफी अहमद, कमल हसन, कुलदीप भारद्वाज, अमित यादव, बीना शर्मा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया।


महानगर छात्रसभा अध्यक्ष को लेकर रार
मऊदरवाजा निवासी माजिद अली ने छात्रसभा जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार को महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। हर्ष गंगवार ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की संस्तुति से सोमवार को मनोनयन पत्र दे दिया। जिलाध्यक्ष ने भी माजिद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसकी भनक महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा को लगी, तो उन्होंने जिलाध्यक्ष को अधिकार न होने की बात कही। मंगलवार को हुई बैठक में छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने दोबारा आवेदन लेने के बाद माजिद के नाम पर मुहर लगाई गई। इस विवाद के बाद साफ हो गया है कि पार्टी में सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed