फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP Sports team took the lead, counterattacked and became the winner at the stadium

Farrukhabad News: एसपी स्पोर्ट्स टीम ने बढ़त बनाई, पलटवार कर स्टेडियम बना विजेता

Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
SP Sports team took the lead, counterattacked and became the winner at the stadium
स्टेडियम में कबड्डी खेलते ​​खिलाड़ी। - फोटो : अहिरनखेड़ा गांव के पास लगा सीसीटीवी कैमरा।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में एसपी स्पोर्ट्स टीम ने बढ़त बनाई, लेकिन स्टेडियम टीम ने पलटवार करते हुए 50-34 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजेंद्र नाथ चौधरी व जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कराकर किया।
विज्ञापन

पहला मैच मदनपुर व मुबारिकपुर की टीम के मध्य खेला गया। मदनपुर टीम ने मुबारिकपुर को 09-26 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में स्टेडियम ने राजेपुर की टीम को 21-12 से हराया। तीसरे मैच में एसपी स्पोर्ट्स ने कायमगंज टीम को 24-05 के अंतर से हरा दिया। पहले सेमीफाइनल में शहीद देवानंद स्पोर्ट्स मोहम्मदाबाद की टीम को स्टेडियम की टीम ने 31-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल एसपी स्पोर्ट्स की टीम ने जीता। फाइनल मैच में एसपी स्पोर्ट्स की टीम ने शुरू में बढ़त बनानी शुरू कर दी, लेकिन इसके बाद स्टेडियम की टीम ने पलटवार करते हुए एसपी स्पोर्ट्स की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। स्टेडियम की टीम ने एसपी स्पोर्ट्स टीम को 50-34 से हराकर मैच जीत लिया।

निर्णायक की भूमिका संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण कुमार, सुभाषचंद्र, सपना यादव, अभिषेक शाक्य, विमलेश कुमार, नागेंद्र सिंह ने निभाई। इस अवसर पर सत्यम मिश्रा, अथक पटेल, अनुराग कुमार और शुभम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed