{"_id":"64cbe4dcbc4b6f53da0deaa4","slug":"sp-says-those-possessing-illegal-arms-will-go-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1443-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहे रखने वाले जाएंगे जेल: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहे रखने वाले जाएंगे जेल: एसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। अभियान चलाकर अवैध असलहे रखने वाले लोगों को जेल भेजा जाएगा। सभी थाना क्षेत्रों के गांवों में संदिग्ध व शरारती तत्वों को चिन्हित कर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन बीस गांवों में चेकिंग करने का लक्ष्य थानेदारों को दिया गया है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए अवैध असलहे रखने वाले लोगों की धरपकड़ कर उनको जेल भेजा जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सभी थानेदारों को प्रतिदिन बीस गांव में तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसमें गांव के संदिग्ध, बदमाश व चिन्हित लोगों के घरों की तलाशी ली जाएगी।
इसके साथ अवैध असलहों के लिए कारतूस कहां से मुहैया होते हैं। इसकी भी जांच कराई जाएगी। अपराधियों को कारतूस सप्लाई करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जिन लोगों ने किसी भी कारणवश अवैध असलहे अपने घरों में रख लिए हो। वह अवैध असलहों को निकालकर तालाब या नदी में फेंक दें। तभी पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
पहले क्या होता रहा अब कानून का राज होगा कायम
एसपी विकास कुमार ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह से कहा कि कोई सरेआम मारपीट, फायरिंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके कार्यकाल से पहले क्या होता रहा उससे अब कोई लेना-देना नहीं है। उनके कार्यकाल में कानून का राज कायम होगा। ऐसे में कार्य प्रणाली में सुधार कर कार्रवाई की जाए।