फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP occupy six blocks

सपा का छह विकास खंडों पर कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP occupy six blocks

फर्रुखाबाद। जिले के सात विकास खंडों में से छह विकास खंडों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हो गया है। मोहम्मदाबाद सीट पर सपा को करारी हार मिली है। यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव चुनाव हार गईं।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी एक अर्से से यहां दो खेमों में बंटी हुई है। एक खेमे में डा. सुबोध यादव नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजेपुर और दूसरे खेमे में पूर्व मंत्री एवं विधायक नरेंद्र सिंह यादव समझे जाते हैं। विधायक नरेंद्र सिंह यादव के खेमे में कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, कमालगंज विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं। जिला पंचायत में डा. सुबोध यादव को शिकस्त देने के लिए सभी विधायकों ने एकमत होकर अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी कठेरिया को अध्यक्ष बनाने में कामयाबी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन


डा. सुबोध यादव इस करारी शिकस्त का बदला लेने के लिए उसी दिन से सक्रिय हो गए और उन्होंने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में ऐसी चक्रव्यूह की रचना की, जिसके प्रथम द्वार पर ही सपा विधायक की पुत्री को हार का मुंह देखना पड़ा। विधायक की पुत्री मोनिका यादव को हराने के लिए जिले के नेताओं ने बिहार में हुए चुनाव की तर्ज पर महागठबंधन की तरह योजना बनाई और कांग्रेस, बसपा, भाजपा सभी पार्टियों के नेताओं ने अमित दुबे उर्फ बब्बन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका यादव को शिकस्त देने के लिए नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अमित दुबे को भरपूर सहयोग किया। नतीजतन मोनिका को करारी हार का मुंह देखना पड़ा और अमित दुबे विजयी हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि डा. सुबोध यादव ने साम, दाम, दंड, भेद की नीति को अपनाकर पांच ब्लाकों पर ब्लाक प्रमुख पद पर सपा का निर्विरोध झंडा गाड़ दिया। नतीजतन समाजवादी पार्टी के छह प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बन गए।


कमालगंज में हुए चुनाव में विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल सिद्दीकी के आगे राजनीति की सियासी चौसर पर चली गई डा. सुबोध यादव की गोटियां फेल हो गईं। नतीजतन राशिद जमाल विजयी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed