फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leaders fight over diesel expenses

Farrukhabad News: डीजल खर्च पर सपा नेताओं में मारपीट

Tue, 09 Apr 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP leaders fight over diesel expenses
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सपा के कायमगंज स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर रविवार रात डीजल खर्च पर नेताओं के दो गुटों में मारपीट हुई। दबंगई इतनी कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने गुर्गों की मदद से एक विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी को कमरा बंद करके जमकर पीटा। वहां रखी मेज का कांच चूर-चूर हो गया। एक पक्ष को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य के गांव मझोला स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रचार में लगे वाहनों का हिसाब होता है। रविवार रात एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य और विधानसभा क्षेत्र स्तरीय नेता कार्यालय पहुंचे। दोनों में डीजल खर्च को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विधानसभा क्षेत्र स्तरीय नेता ने कार्यकर्ता को डीजल खर्च देने से मना कर दिया। इस पर गाली-गलौज होने लगी। कुछ ही देर में कमरा बंद करके विधानसभा स्तरीय नेता पर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उन्हें धमका दिया। विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी को जमकर पीटा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य को प्रदेश नेतृत्व ने लखनऊ तलब कर लिया। घटना के दौरान प्रत्याशी भी बचाने पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने मौके पर होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अच्छा चुनाव है। कुछ लोग भाजपा के इशारे में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी का कुनबा काफी बड़ा है। छोटी-मोटी बात हो जाती है। फिर भी मामले को गंभीरता से लेकर गलती करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में विवाद हुआ था। सब आपस के ही लोग हैं। मामला रफा-दफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed