फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leader duped of 1.30 lakh by brick kiln owner under the pretext of a brick purchase.

Farrukhabad News: सपा नेता भट्ठा मालिक से ईंट खरीद के नाम पर 1.30 लाख की ठगी

Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP leader duped of 1.30 lakh by brick kiln owner under the pretext of a brick purchase.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के रखा निवासी सपा नेता भट्ठा मालिक से ईंट खरीद के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भट्ठा संचालक विजय यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर रविवार सुबह 8:30 फोन आया, उसने खुद को कैप्टन बताते हुए कहा कि कर्नल साहब 25 हजार ईंट मंगवा रहे हैं। भुगतान की बात कहने पर कथित कैप्टन ने खाता नंबर मांगा। कुछ ही देर में एक लाख 80 हजार रुपये का क्रेडिट मैसेज आया। उन्होंने मुनीम को ईंट भेजने के निर्देश दिए। मुनीम ने तीन ट्रॉली से 6000 ईंटें भेज दीं जो कैंट में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास खड़ी रहीं।
विज्ञापन

वहां सैनिकों ने पूछताछ की तो कर्नल और कैप्टन का नाम सामने आने पर वह भी चुप हो गए। कुछ देर बाद कथित कैप्टन का दोबारा फोन आया और कहा कि आपके खाते में दो बार 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। एक बार भुगतान के रुपये वापस करा दो वरना उसकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने विश्वास कर मुनीम को रुपये वापस करने को कहा। इस बीच विजय यादव ने अपना खाता चेक किया तो उसमें एक बार भी रुपये नहीं आए थे। जो मैसेज आया था, वह कथित कैप्टन के नंबर से आया था। जबकि धनराशि क्रेडिट का मैसेज बैंक से आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जब तक मुनीम को सतर्क करने के लिए फोन किया तब तक मुनीम एक लाख 30 हजार रुपये उसी के खाते में ट्रांसफर कर चुका था। विजय यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। वहां चेक करने पर पता चला कि उसी खाते से हरियाणा के पलवल में 50 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। फिलहाल उस खाते के संचालन पर रोक लगा दी गई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed