फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP in the highest position of workers

सपा में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोच्च

Sat, 04 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP in the highest position of workers
बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को भोजपुर विधान सभा क्षेत्र का सपा का
विज्ञापन
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिये हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया । नेताओं ने कहा कि जायज काम के लिये थाने गए कार्यकर्ता का अपमान करने वाला दरोगा थाने पर नहीं रह पाएगा। नाजायज काम के लिये सिफारिश करने

वाला कार्यकर्ता पार्टी में नहीं रहेगा। नेताओं ने मैगी की तरह मोदी की दुर्दशा होना भी तय बताया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथि संतोष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमें  संगठित होकर बड़ी लड़ाई लड़नी है। सेक्टर प्रभारी की सहमति के बिना उसके इलाके में हैंडपंप भी नहीं लगना चाहिए। भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि

कार्यकर्ताओं से ही हम और पार्टी है। पार्टी की मंशा है कि प्रदेश में सभी निर्भय होकर जीवनयापन न करें। सभी को छत देने की योजना है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्टी में कार्यकर्ता का स्थान सर्वोच्च है। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने कहा कि

घर-घर में रहने वाली मैगी की जैसी हालत हुई है, वैसी ही हालत मोदी की होगी। नौजवानों की ताकत से हम 2017 का चुनाव जीतेंगे ।  वरिष्ठ सपा नेता शकील खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज  न किया जाए। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा नेता तेजपाल व संचालन घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव,अनिल मिश्रा, सिराजुल आफाक

,अरशद जमाल सिद्दीकी ,राशिद जमाल सिद्दीकी ,तारिक जंग खां, प्रमोद यादव, फिरोज खां, दिलशाद खां, इरफान ,सुलक्षणा सिंह, रमला राठौर, संतोषा यादव, जनार्दन यादव,जेपी हलवाई आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed