फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP,DM,farrukhabad news,sakhti,rootmarch,juma alert administration

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज

Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP,DM,farrukhabad news,sakhti,rootmarch,juma alert administration
शहर में रूट मार्च करते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज हुई। मस्जिदों में नमाज के बाद अमन की दुआ की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। डीएम और एसपी ने शहर में पीएसी के साथ रूटमार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कानपुर हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर शुक्रवार को भारत बंद का मैसेज वायरल हो रहा था। इसी के चलते जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। सुबह डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस और पीएसी के साथ लालगेट से बीबीगंज तक रूटमार्च किया। 11 बजे से ही सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी जायजा लेते रहे। खासकर घुमना जामा मस्जिद, रेलवे रोड नूरी मस्जिद, टाउन हाल तिराहा पर काजी मस्जिद आदि में भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में नमाज पढ़ाने के बाद मौलानाओं ने सभी नमाजियों से सीधे घर जाने की बात कही। कहा कि किसी अफवाह पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। पुलिस की कुछ टीमें गलियों में भी मुस्तैद रहीं। शाम करीब चार बजे डीएम, एसपी, सीओ सिटी आदि अधिकारियों ने पुलिस व पीएसी के साथ फिर रूट मार्च किया।
समुदाय विशेष की दुकानें रहीं बंद, पुलिस सतर्क
मोहम्मदाबाद। कस्बा में संकिसा रोड, ताजपुर रोड व इटावा-बरेली हाईवे पर सुबह से ही समुदाय विशेष के लोगों की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने पुलिस बल के साथ कस्बे में रूटमार्च किया। नमाज के वक्त सीओ राजवीर सिंह घूमते रहे। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद लोग अपने घरों को रवाना हो गए।
नायब सज्जादानशीन को हिरासत में लेकर छोड़ा
फर्रुखाबाद। शहर की एक प्रसिद्ध दरगाह के नायब सज्जादानशीन को दो साल पहले सीएए को लेकर हुए बवाल में नामजद किया गया था। बवाल में उनकी भूमिका को संदिग्ध माना गया था। इसी के चलते गुरुवार रात करीब ढाई बजे मऊदरवाजा पुलिस ने नायब सज्जादानशीन को हिरासत में ले लिया। हालांकि सुबह के वक्त उन्हें शांति सद्भाव में सहयोग के आश्वासन पर छोड़ दिया गया।

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग
कायमगंज। नगर की जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। पुलिस को भनक लगने पर एसडीएम गौरव शुक्ला व सीओ सोहराब आलम नमाज से पहले ही फोर्स के साथ जामा मस्जिद पहुंच गए और ज्ञापन ले लिया। इसमें नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके बाद पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed