फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP district president inaugurates Daigat bridge in farrukhabad

सपा जिलाध्यक्ष ने ढाईघाट पुल का किया उद्घाटन

Sat, 29 Sep 2018 11:34 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 29 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP district president inaugurates Daigat bridge in farrukhabad
ढाईघाट पुल का फीता काटकर उद्घाटन करते सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी। - फोटो : अमर उजाला
ढाईघाट पर बने पक्के पुल का शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सपा शासन काल में पुल की मंजूरी मिली थी, तो उसके उद्घाटन का अधिकारी भी सपा के ही नेता बनता है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शनिवार दोपहर को करीब 50 से अधिक सपाइयों के साथ ढाई घाट पुल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने फीता बांधा और जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने काटा। इसके बाद नारियल फोड़ा गया। इस पूर मामले की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं हो सकी। पुल का उद्घाटन करने के बाद सपा जिलाध्यक्ष कहा कि सपा सरकार ने ढाईघाट पर पक्के पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके चलते ही उन्होंने पुल का उद्घाटन किया है। पुल बनने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इससे शाहजहांपुर आदि जिलों की दूरी भी कम हो जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब भी जनता देगी। जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का परचम फहरेगा। जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव और पीयूष यादव ने भी विचार रखे। उप जिलाधिकारी कायमगंज अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें ढाईघाट पर बने पक्के पुल के उद्घाटन की कोई सूचना नहीं है। मामले की जानकारी करेंगे। दीपक श्रीवास्तव, सलमान अहमद, इलियास मंसूरी, इमरान खान, अजीज रहमानी और ब्रजेश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed