{"_id":"66983088e905ad521e07e7c7","slug":"sp-announced-a-reward-of-rs-25-thousand-on-the-accused-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-758867-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी ने आरोपी पर घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी ने आरोपी पर घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक का सातवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार देर शाम एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी युवक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को एक मोहल्ले की युवती की बरात आई थी। कमालगंज के एक गांव निवासी दंपती चार वर्ष की पुत्री के साथ विवाह समारोह में शामिल हुए थे। बालिका वहां से अचानक गायब हो गई। देर रात को बालिका गेस्ट हाउस से दो सौ मीटर दूर बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर गांव नगला दया निवासी युवक की पहचान की गई।
पुलिस ने उसके माता पिता सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कई टीमों ने युवक की रिश्तेदारी में अलग-अलग जनपदों में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है। एसपी ने कहा कि आरोपी को पड़ने के लिए अब 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।