{"_id":"5797a5b74f1c1b356421efd7","slug":"sorry-dad-i-can-not-live-without-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":" सॉरी पापा मैं अम्मी के बिना नहीं रह सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉरी पापा मैं अम्मी के बिना नहीं रह सकती
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवती के पास से बरामद सोसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र नवदिया के पास मंगलवार को इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा मैं अम्मी के पास जा रही हूं। उसके बिना नहीं रह सकती।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल गढ़ी मजीद के रहने वाले शरीफ की पुत्री फौजिया (18) सिटी गर्ल्स इंटर कालेज से इंटर पास किया है। वह मंगलवार को मार्कशीट लेने के लिए कालेज जाने की बात कहकर घर से निकली। छात्रा फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ के लिए निकली और नवदिया के पास लखनऊ-कासगंज पैसेंजर के सामने कूद गई, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फौजिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान उसके पास सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा है कि सॉरी पापा मैं अम्मी के पास जा रही हूं। उसके बिना जी नहीं सकी। उसने यह भी लिखा है कि अम्मी की मौत के बाद उसका जीना दुश्वार हो गया। अब अम्मी के पास जाकर सबके संबंध में बातचीत करूंगी। अम्मी की मौत के बाद पापा ने मां-बाप दोनों का प्यार दिया।
विज्ञापन
इसलिए उसके पापा उसकी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वह खुद अपनी मौत के लिए जिम्मेदार है। उसने लिखा है कि उसकी मौत के बाद लोग तरह-तरह की अटकलें लगाएंगे। कोई प्रेम संबंध की चर्चा करेगा तो कोई अन्य बातें करेगा। लेकिन असलियत यह है कि वह अपनी अम्मी से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकती। इसलिए उसने अपने को समाप्त करने का फैसला लिया है।
सुसाइड में उसने अपने पिता का नाम, पता व अन्य कई बातें लिखी हैं। यह भी लिखा कि जो पर्चे को उसके घर तक पहुंचाए, उसका शुक्रिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फौजिया के शव का पोस्टमार्टम कराया है और उसके पिता शरीफ को शव सौंप दिया है।