फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sonia, Rahul asks public apology

सोनिया, राहुल जनता से मांगे माफी

Wed, 17 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sonia, Rahul asks public apology

फर्रुखाबाद। जेएनयू में भारत विरोधी नारेबाजी के मसले में छात्रों का समर्थन करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे। यह बात भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में कही। कहा कि सोनिया और राहुल देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों को समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


सांसद ने फर्रुखाबाद जिले में एमएलसी चुनाव में डीएम और एसपी को सपा का एजेंट बताया। डीएम व एसपी के निर्देश पर भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक चेयरमैन शमसाबाद विजय गुप्ता और सावन कुमार को एसडीएम कायमगंज व शमसाबाद थानाध्यक्ष ने धमकाया था।
विज्ञापन


यही कारण रहा कि चेयरमैन विजय गुप्ता और सावन कुमार घर से नदारद हो गए। ये दोनों लोग कहां हैं, इसकी हकीकत उनके लौटने के बाद ही उजागर होगी। डीएम और एसपी के रहते एमएलसी चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता है। इस कारण मुख्य निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की हनक दिखाई दी। यही कारण रहा कि कुछ ब्लाकों में दूसरों को लड़ने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में होने वाली रैली में जाएंगे 3000 कार्यकर्ता
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि 28 फरवरी को बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में जिले से करीब तीन हजार कार्यकर्ता जाएंगे। प्रधानमंत्री बताएंगे कि केंद्र सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए क्या-क्या योजनाएं चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed