{"_id":"62d6ea2e0b872f130406017e","slug":"son-gave-funeral-to-martyred-father-with-tears-in-his-eyes-farrukhabad-news-knp708415483","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः नम आंखों से बेटे ने दी शहीद पिता को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः नम आंखों से बेटे ने दी शहीद पिता को दी मुखाग्नि
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल पर मां सुमन से लिपट कर रोता बेटा राजा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव नगला विधि की जिन गलियों में वे देश सेवा का जज्बा लेकर निकलते थे, उन्हीं गलियों व रास्तों से जब शहीद विनोद पाल का पार्थिव शरीर गुजरा तो गांव का हर शख्स सिसक पड़ा। शहीद के बाग के पास अंत्येष्टि स्थल पर सीआरपीएफ जवानों ने जैसे ही तिरंगा हटाया लोग भारत माता की जय व विनोद पाल अमर रहे के नारे लगाने लगे। शहीद की पत्नी सुमन ने सेल्यूट किया। बाद में इकलौते बेटे राजा ने नम आंखों से शहीद पिता को मुखाग्नि दी।
गांव नगला विधि निवासी सीआरपीएफ के नायब सूबेदार विनोद कुमार पाल पुलवामा की गंगू क्रासिंग पर रविवार दोपहर चेकिंग के दौरान आतंकियों की गोली लगने से शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार रात करीब आठ बजे कायमगंज के पास गांव दत्तू नगला स्थित आवास पर पहुंचा था। इसके बाद रात करीब 10 बजे उनके पैतृक गांव ले जाया गया।
सुबह करीब सात बजे गांव से जब सीआारपीएफ के जवानों ने शव उठाया तो हर आंख नम हो गई। दो घंटे देरी से करीब 10:50 बजे जिले के प्रभारी मंत्री धर्म पाल सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभारी मंत्री, विधायक डॉ. सुरभि, सीआरपीएफ के डीआईजी एसपी सिंह, एचके कनौजिया, कमांडेंट अजय कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट राजवीर सिंह, डीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ सोहराब आलम ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने तिरंगा शहीद की पत्नी सुमन को सौंपा। बाद में शहीद के बेटे योगेंद्र उर्फ राजा ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अन्य लोगों के साथ पत्नी सुमन ने पति की शहादत के नारे लगाए।
प्रशासनिक अमले व जनप्रतिनिधियों ने भेंट किए पुष्प चक्र
- शहीद विनोद पाल के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण सहित तमाम जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला पहुंचा। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार, चेयरमैन सुनील चक, कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह, अशोक वर्मा, नवनीत पाल आदि सहित शहीद की बहन बीना और बेबी ने पुष्प अर्पित करते समय बिलख पड़ीं। इसके अलावा समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेचेलाल यादव, अशोक यादव, अंकित यादव, मुकेश यादव, योगेंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।