फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son and relative questioned in murder of old doctor

वृद्ध डॉक्टर की हत्या में पुत्र व रिश्तेदार हिरासत में

Sat, 19 Dec 2020 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Son and relative questioned in murder of old doctor
कंपिल। वृद्ध डॉक्टर की गला घोट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र व रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है। हत्या की कड़ी परिजनों से जुड़ी है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी डॉ. इबादुर रहमान (70) खेती करवाते थे। 14 दिसंबर को वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। गुरुवार को कायमगंज
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अचरा मार्ग पर उनका शव पड़ा मिला था। एसओ कंपिल ने फोटो देखकर डॉ. इबादुर रहमान की पहचान कर परिजनों को सूचना दी थी। इसके कुछ घंटे पहले पुत्र फैजान ने कंपिल थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की गला घोट कर हत्या होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पुत्रवधू को हिरासत में लेकर कई चक्रों में पूछताछ की। शनिवार सुबह पुत्रवधू को पुलिस ने छोड़ दिया और छोटे पुत्र व एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हैं।
इसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। एसओ जेपी यादव ने बताया कि गुमशुदगी हत्या में तरमीम नहीं की जा रही है। डॉक्टर की पुत्री ने तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इबादुर रहमान के पास लगभग 18 बीघा जमीन थी। वह अपनी जमीन बेचकर जरूरतों को पूरा करते थे। हिरासत में लिए गए रिश्तेदार ने बताया कि इसे लेकर आए दिन पुत्र व पुत्रवधू में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व भी डॉक्टर ने रुपये की जरूरत के लिए अपनी जमीन गांव के ही व्यक्ति को बेचने की बातचीत की थी। इस पर उनका पुत्र से विवाद भी हुआ था।

मृतक डाक्टर की पत्नी की मौत दस वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। उनके दो बेटे बड़ा अतीकुर्रहमान व छोटा फैजान है। बड़ा बेटा काफी समय से मुंबई में रह रहा है। उसके पत्नी बच्चे गांव में ही रहते हैं। छोटा बेटा अपनी पत्नी मुशाहिदा व बच्चों के साथ गांव में ही रहता है। पड़ोसियों के कहना है कि बेटे पिता की देखभाल नहीं करते थे और विवाद भी होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed