{"_id":"6484d0d4acb1412e9f08c924","slug":"soldiers-posted-at-buddhist-stupa-were-injured-by-assault-farrukhabad-news-c-12-1-279929-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बौद्ध स्तूप पर तैनात सिपाहियों को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बौद्ध स्तूप पर तैनात सिपाहियों को मारपीट कर किया घायल
Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
संकिसा। बौद्ध स्तूप की सुरक्षा में तैनात पुलिस लाइन के सिपाहियों को मैनपुरी के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले तीनों ट्रैक्टर वहां छोड़कर भाग गए। सिपाहियों ने शाम होने का हवाला देकर स्तूप परिसर से ट्रैक्टर बाहर निकालने का दबाव बनाया था। इसी बात पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों सिपाहियों का मोहम्मदाबाद सीएचसी पर मेडिकल कराया।
मेरापुर थाना क्षेत्र में संकिसा बौद्ध स्तूप है। स्तूप के ऊपरी हिस्से में मां बिसारी देवी का मंदिर है। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव निजामपुर निवासी रिंकू अपने पुत्र का अन्नप्राशन करवाने के लिए परिजनों व गांव के लोगों के साथ तीन ट्रैक्टरों से संकिसा बौद्ध स्तूप पर पहुंचा। परिजन बच्चे को लेकर बिसारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। बौद्ध स्तूप की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से वहां कई वर्षो से गार्द तैनात है।
शनिवार को वहां सिपाही अनुराग व गजेंद्र ड्यूटी कर रहे थे। शाम होने पर सिपाही अनुराग ने अन्नप्राशन में शामिल होने आए लोगों से परिसर से ट्रैक्टर बाहर निकालने का दबाव बनाया। कार्यक्रम में शामिल एक फौजी ने ट्रैक्टर निकालने का विरोध कर रौब झाड़ा। इस पर सिपाही अनुराग व गजेंद्र की उससे कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
फौजी व उसके साथ आए लोगों ने दोनों सिपाहियों के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। मौके पर खलबली मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग तीनों ट्रैक्टरों को वहां छोड़कर भाग गए। मारपीट में घायल हुए सिपाहियों ने थाने में सूचना दी। दरोगा लव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह दोनों सिपाहियों को थाने बुला लाए। पुलिस ने दोनों सिपाहियों का मोहम्मदाबाद सीएचसी पर मेडिकल कराया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि कुछ लोगों के सिपाहियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली है। मौके पर जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।