{"_id":"98cf38d81db2891ba9fc5ae80c19e87c","slug":"solar-lights-should-light-up-the-kent-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइटों से जगमगाएगा कैंट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइटों से जगमगाएगा कैंट स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद की पहली बैठक में कैंट स्कूल में सोलर लाइटें लगाने का
विज्ञापन
प्रस्ताव पास हो गया। 35 लाख की परियोजना को ट्रायल के तौर पर लगाने का
फैसला किया गया। सफल होने पर कैंट क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
बैठक में 21 में से 20 प्रस्ताव पास किए गए। पार्कों के रखरखाव के लिए
दोबारा टेंडर हाेंगे।
छावनी परिषद सभागार में बुधवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में छावनी क्षेत्र के विकास के लिए 21 प्रस्ताव रखे गए। 20 प्रस्तावों को चर्चा के बाद पास कर दिया गया। बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने कैंट बोर्ड के दिसबंर 2014 से फरवरी 2015 तक के आय व्यय के ब्योरे को पास किया। कैंट जूनियर हाईस्कूल व प्राइमरी स्कूल में 35 लाख की लागत से सोलर लाइट ट्रायल के तौर लगाए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई। प्रोेजेक्ट के सफल होने पर पूरे कैंट क्षेत्र
सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। कैंट क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा चिकित्सकों के कार्यकाल में एक वर्ष की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। छावनी क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए फ्रंट लाइन सर्विस को एक लाख 49 हजार रुपये में ठेका दिया गया। छावनी परिषद के स्कूलों में छात्राओं को जरी और कढ़ाई की कला सिखाने के लिए जलालाबाद के नेहरू युवा मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई। छावनी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों से वसूली का ठेका मदन
सिंह को 75 हजार रुपये में तथा टेंपो पार्किंग का ठेका आशीष कुमार को 32 हजार 500 रुपये में दिया गया। बोर्ड के चेयरमैन बिग्रेडियर सलीम आसिफ ने कहा कि बैठक का लक्ष्य कैंट क्षेत्र को सुंदर व हरा भरा बनाने का है। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर विकसित बनाना है। यह हर सदस्य की जिम्मेदारी भी है। बैठक के अंत में
मुख्य अधिशाषी अधिकारी एमपीआर त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दिया। बैठक में कर्नल डीपी प्रशांता, मेजर सुरेश, सभासद अवंती कुमारी, शशी मोहन, अजय कुमार, शमा अनवर जमाल, विजय कुमार तथा वीरपाल मौजूद रहे। सभासद रतन कुमार बैठक में अनुपस्थित रहे।
इंसेट...
उपाध्यक्ष के चयन को बैठक 16 को
छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पद पर चयन के लिए 16 मार्च को सभागार में बैठक होगी। बैठक में परिषद के सभी सदस्य मिलकर उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।