फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SOG in-charge got shot in the chest during the encounter

Farrukhabad News: मुठभेड़ में लगी एसओजी प्रभारी के सीने में गोली

Fri, 18 Jul 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
SOG in-charge got shot in the chest during the encounter
मुठभेड़ में लगी एसओजी प्रभारी के सीने में गोली
विज्ञापन




एक लाख के इनामी बदमाश मनु की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम ने जंगल में उसे घेर लिया। पुलिस की जानकारी के अनुसार फायरिंग के दौरान आरोपी की पिस्टल से चली गोली एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी के सीने में जा लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के चलते उनकी जान तो बच गई लेकिन गोली लगने के बाद लगे धक्के से वह जमीन पर गिर गए। इससे उनके दाएं हाथ में चोट आई। मुठभेड़ में हो रही फायरिंग से बचने के दौरान कांस्टेबल अमरदीप भी गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों का भी अस्पताल में उपचार कराया गया।

-----------------



अंधेरे में तीर चलाने जैसा था हत्यारे को पकड़ना
मोहम्मदाबाद। हाईटेक हो चुकी पुलिस का वास्ता इस बार ऐसे आरोपी से पड़ा था जो न मोबाइल रखता था और न उसका घर से कोई संपर्क था। ऐसे में दुष्कर्म के आरोपी काे पकड़ना पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। सर्विलांस और पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने पुराने पुलिसिया सुरागकशी के तरीकों को अपनाना शुरू किया। कबाड़ बीनना और शराब पीना ही उसके कार्य थे। इसलिए पुलिस की टीमों ने कबाड़ खरीदने वालों और शराब की दुकानों पर निगरानी बढ़ाई। आसपास के मुखबिरों को दोबारा सक्रिय किया। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिर हत्यारे का सुराग लगाने में पुलिस को सफलता मिल गई।
विज्ञापन




--------------



परिजनों को सुपुर्द किया गया दुष्कर्मी का शव



मोहम्मदाबाद। पांच से आठ वर्ष की बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले यौन शिकारी को पुलिस ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया। विगत 27 जून को आरोपी अपनी बुआ के घर आई आठ वर्षीय बच्ची को ले गया था। 28 जून को उसका शव मैनपुरी जनपद के भोगांव के गांव देवीपुर में खेत में मिला था। तभी से पुलिस उसकी सुरागरसी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी मनु के भाई परशुराम और संजू को भी हिरासत में लेकर पता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानव मुखबिर तंत्र आखिर में पुलिस के काम आया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। शुक्रवार सुबह से ही इंस्पेक्टर मोहम्मदाबाद विनोद कुमार शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आरोपी मनु के शव को उसके भाई परशुराम और संजू के सुपुर्द कर दिया। भाइयों ने मनु का अंतिम संस्कार पांचालघाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed