{"_id":"66eb466954974b87c70d49a4","slug":"sog-got-clues-raided-badaun-and-bareilly-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115662-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसओजी के हाथ लगे सुराग, बदायूं व बरेली में मारी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसओजी के हाथ लगे सुराग, बदायूं व बरेली में मारी दबिश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वृद्ध की हत्या व लूट के मामले में एसओजी के हाथ सुराग लगे हैं। टीम ने जनपद बदायूं व बरेली में कई स्थानों पर दबिश मारी। हत्याकांड में छैमार गिरोह के शामिल होने की आशंका जाहिर की गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी वृद्ध मेहंदी हसन (65) की 26 अगस्त की रात घर में सोते समय हाथ-पैर बांधकर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए था।
नाती नौशीन जन्माष्टमी के कार्यक्रम देखकर देर रात को घर वापस आया तो बाबा मेहंदी हसन को चारपाई पर मृत पड़ा पाया था। पुलिस ने पुत्र सल्लू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार व एसओ बलराज भाटी को लगाया। पुलिस पहले परिजनों व करीबी के घटना में शामिल होने के मामले में जांच कर रही थी। लेकिन उसमें कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस की टीमों ने छैमार गिरोह के हत्याकांड में शामिल होने के संबंध में जांच की। इसमें कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगा। एसओजी टीम ने मंगलवार को जनपद बदायूं व बुधवार को बरेली में कई स्थानों पर दबिश मारी है। सूत्रों की माने तो कुछ लोग पकड़े गए हैं। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।