फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Software uploads the pending plan apology interest bill in farrukhabad

साफ्टवेयर अपलोड न होने से बिल में ब्याज माफी की योजना लटकी

Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Software uploads the pending plan apology interest bill in farrukhabad
electricity
 बिजली बिल के सरचार्ज को 100 फीसदी माफ करने की योजना एक जनवरी से शुरू हो गई। पर इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की गई। इससे उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है। ब्याज की छूट पाने को उपभोक्ता आनलाइन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। पांच जनवरी तक छूट योजना का लाभ दिए जाने को साफ्टवेयर अपलोड होगा। इसके बाद योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।  
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में दो किलोवाट तक के घरेलू और कामर्शियल व ग्रामीण इलाकों के नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज में 100 फीसदी छूट दिए जाने को योजना शुरू हुई है। यह योजना एक जनवरी से लागू हो गई है। इसका लाभ पाने को उपभोक्ताओं को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण तभी होगा जब विभागीय कंप्यूटरों में बिल का मूलधन और ब्याज का धन अलग-अलग दिखाने के लिए साफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। इसको अभी तक अपलोड नहीं किया गया है। इससे योजना का लाभ दिए जाने को उपभोक्ताओं का पंजीकरण का काम अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता पंजीकरण कराने के लिए खंड व उपखंड कार्यालय में आने लगे हैं लेकिन साफ्टवेयर अपलोड न होने से वह पंजीकरण कराए बगैर लौट रहे हैं। इससे विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं। आईटी प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि पांच जनवरी तक साफ्टवेयर अपलोड हो  जाएगा। छह जनवरी से उपभोक्ताओं का आनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा और बिल भी जमा होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed