फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sntaen made the obscene dance off

संताें ने बंद कराया अश्लील नृत्य

Sat, 04 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sntaen made the obscene dance off
जुआघर संचालक के समर्थकों से नोकझोंक करते पीड़ित, इंसेट में चुटहिल आदेश। - फोटो : amarujala
मेला श्री रामनगरिया के मनोरंजन क्षेत्र में अश्लील नृत्य का विरोध साधु संत कई दिनों से कर रहे हैं लेकिन मेला प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। शनिवार शाम को मनोरंजन क्षेत्र में पहुंचे संतों ने हो रहे नृत्य को बंद करा दिया।
विज्ञापन


कहा कि मेले में श्रद्धालु कल्पवास करने के लिए आते हैं। यहां पर फिल्मी गीतों पर हो रहा अश्लील नृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।


जूना अखाड़ा के सचिव सत्यगिरी ने कहा कि मेले में भजन पूजन के दौरान लाउड स्पीकर पर बज रहे अश्लील गानों से श्रद्धालुओं को मानसिक कष्ट हो रहा है। इन्होंने आयोजकों से लाउड स्पीकर बंद करने को कहा।
विज्ञापन


संतों ने इसकी शिकायत मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी से की। संतों ने कहा कि मेले में हो रहा अश्लील नृत्य बंद न किया गया तो तंबू में आग लगा दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी मेला प्रशासन की होगी। मेला एसओ ने मनोरंजन क्षेत्र में सिपाहियों को भेजकर हो रहे नृत्य को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरोसिन न बंटने पर व्यवस्थापक का घेराव
फर्रुखाबाद। मेले में कई दिनों से केरोसिन आयल का वितरण न होने से गुस्साए संतों ने मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित का घेराव किया। खरी खोटी सुनाई। संत हनुमान गिरी ने कहा कि मेला प्रशासन की सह पर कोटेदार केरासिन आयल को बाहर ब्लैक में बेंच दे रहे हैं।

वैसे भी मेले में चार सप्ताह की जगह दो सप्ताह के लिए केरोसिन का वितरण किया जाता है। संतों ने कहा कि केरोसिन का वितरण न हुआ तो दुकानों को उखाड़कर फेंक दिया जाएगा। मेला व्यवस्थापक ने संतों को भरोसा दिलाया कि रविवार को केरोसिन का वितरण कराया जाएगा।

आश्वासन पाकर संत वापस लौट गए। इस दौरान महंत सत्य गिरी, हनुमान दास, सागरपुरी, शिव गिरी, फक्कड् गिरी, जोगेंद्र गिरी, रवि गिरी, जमुना गिरी, चंदर गिरी आदि मौजूद रहे।
-

फर्रुखाबाद। मेला में जहां एक ओर कल्पवास के लिए श्रद्धालु डेरा जमाए हुए हैं। संतों के आश्रमों में अध्यात्म की धारा प्रवाहित हो रही है। वहीं मेले में जुआघर के संचालकों ने भी डेरा डाल दिया है।  रविवार को इटावा बरेली हाई वे पर स्थित एक झोपड़ी में लाटरी टिकट के नाम पर जुआघर चलाया जा रहा था।

राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला छात्र आदेश वहां से गुजर रहा था। जुआघर चला रहे लोगों ने आदेश को लाटरी खेलने के लिए उकसाया। रुपये हारने पर आदेश ने विरोध जताया तो उसके साथ संचालकों ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी आदेश ने अपने परिचितों को दी।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को पकड़कर झोपड़ी को तोड़ दिया। मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेले में जुआ नहीं होने दिया जाएगा।
--
रुद्राभिषेक कर शिव को मनाया
फर्रुखाबाद। श्रीकैलाश सेवा संस्थान की ओर से मेला रामनगरिया की दूसरी सीढ़ी स्थित आश्रम पर शनिवार को आचार्य प्रदीप नारायन शुक्ल ने श्रद्धालुओं के साथ रुद्रभिषेक किया। बालू से बनाया गया चार फीट ऊंचा शिवलिंग सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

अनुपम शुक्ला, कैलाश शुक्ला, संजीव, प्रीति, राजीव, सुधाकर, बबलू आदि ने भगवान भोले का दूध, गंगाजल, शहर, बेल पत्र, आदि से अभिषेक किया। आचार्य ने बताया कि रविवार को किशोरों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।
-
कला साधकों ने अपनी कला ने मन मोहा
फर्रुखाबाद। सांस्कृतिक पंडाल में संस्कार भारती की झांसी शाखा से आए किशोर मंच के कला साधकों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर प्रांत के महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने राधा-कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

ब्रज और बुंदेलखंड की लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। मयूर नृत्य, घट नृत्य, राई नृत्य, हेमराई नृत्य प्रस्तुत कर कला साधकों ने शमा बांध दिया। इस दौरान भक्त प्रहलाद नाटक का मंचन नृत्य के माध्यम से किया गया। इस दौरान मेला सचिव शिवबहादुर सिंह पटेल, पंडित नवल किशोर, कुमकुम विद्यार्थी, रिंकी चौरसिया, करिश्मा, काजल, उमा, सोनिया, विशाल, योगेंद्र और उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
-
पांचाल क्षेत्र का इतिहास बताया
फर्रुखाबाद। सांस्कृतिक पंडाल में पुरातत्व विद्वानों ने पांचाल क्षेत्र का गौरवशाली इतिहास विषय पर आयोजित गोष्ठी में विचार रखे। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोमवंशी ने गंगा किनारे बसे कंपिल से कमालगंज तक के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि वैदिक रामायण, महाभारत, जैन, बौद्घ, संस्कृति जिले में पुष्पित व पल्लवित होती रही है। मुख्य अतिथि योगीराज जयदेवा सरस्वती ने गंगा के पौराणिक दैवीय इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्रह्मदत्त अवस्थी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रभात अवस्थी, अंबाराम करारा, रवींद्र भदौरिया और शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed