फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Smile making future in Taekwondo

ताइक्वांडो में भविष्य बना रहीं मुस्कान

Mon, 26 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Smile making future in Taekwondo
फर्रुखाबाद। हर क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहीं बेटियों में एक नाम मुस्कान राजपूत का भी शामिल है। मुस्कान ने ताइक्वांडो में सेंट्रल जोन स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी पारस राजपूत प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। दूसरे नंबर की बेटी मुस्कान बीएससी कर रही है। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण 2019 में शुरू हुआ। पिता ने भी बेटी मुस्कान को तीन माह का प्रशिक्षण दिलाया।
विज्ञापन

मुस्कान ने बताया कि तीन माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी वह कोच अजय प्रताप सिंह से लगातार प्रशिक्षण लेती रही। पहली बार लखनऊ में राज्य स्तरीय और बिजनौर में ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इनमें कोई मेडल हाथ नहीं लगा। इसके बाद भी हार नहीं मानी। इस साल अगस्त में लखनऊ में सेंट्रल जोन स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभाग किया। मेहनत और लगन का यह नतीजा रहा कि रजत पदक जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed