{"_id":"e229295e4502df6e7738e21831695f6f","slug":"smi-insisted-the-transfer-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमआई के स्थानांतरण पर अड़े कोटेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमआई के स्थानांतरण पर अड़े कोटेदार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घटतौली के विरोध में अनशन पर बैठे कोटेदारों को मनाने पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी और तहसीलदार सदर को मायूसी हाथ लगी। कोटेदारों ने दो टूक कहा कि जब तक एसएमआई का तबादला और घटतौली बंद नहीं होगी, अनशन समाप्त नहीं होगा। कोटेदारों ने कहा कि 10 फरवरी को सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों की चाबी जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपें देंगे।
विज्ञापन
राशन घटतौली और एसएमआई विजय सिंह के रवैये से क्षुब्ध कोटेदारों ने सोमवार से जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर सर्वोदय मंडल के बैनर तले अनशन शुरू किया था। मंगलवार को बातचीत करने के लिए एसएमआई विजय कुमार, डीएसओ हिमांशु द्विवेदी और तहसीलदार सदर आरपी चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने समझौता पत्र तैयार कर कोटेदारों से हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन कोटेदारों ने यह कहते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया कि जब तक एसएमआई का तबादला नहीं होगा, वह लोग अनशन जारी रखेंगे। कोटेदार की बात सुनकर अफसर लौट गए। कोटेदारों ने कहा कि बुधवार को सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों की चाबी डीएसओ को सौंपेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर संदीप कुमार, हरिओम, रीतेश मिश्र, हरिओम, प्रमोद कुमार, पुनीत पालीवाल, दिलीप अग्रवाल, विपुलशंकर दुबे, आदि रहे।