फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six youths raised, protesting against market

छह युवकों को उठाया, विरोध में बंद रहा मार्केट

Fri, 21 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six youths raised, protesting against market
खुदागंज में बालिका की रेप के बाद हत्या तैनात पीएसी - फोटो : amarujala
दरिंदगी के बाद हुई बालिका की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारियों ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने गांव के छह युवकों को उठाया है। वहीं घटना के विरोध में शुक्रवार को खुदागंज का मार्केट बंद रहा।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है। शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विचार विमर्शकिया। सीओ अमृतपुर और स्वाट टीम के जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


गांव के अराजक तत्वों के बारे में गांव वालों से पूछताछ की।शुक्रवार सुबह लगभग 10 के बाद जैसे ही गांव में मासूम का शव आया तो कोहराम मच गया। सीओ देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुदागंज में गुरुवार देर रात घर के बाहर से अपहरण कर रेप के बाद हुई बालिका की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई। शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया तो इसका खुलासा हुआ। तनाव को देखते हुए एएसपी पूरे समय मौजूद रहे। परिजनों के साथ में भोजपुर विधायक भी डटे रहे।


थाना कमालगंज के गांव खुदागंज निवासी कशिश (7) पुत्री विनीत शर्मा गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खंडहर में बने सूखे कुएं में कशिश का शव कंबल में लिपटा मिला था।

सुबह डॉक्टर बृजेश सिंह, डॉक्टर अनुराग वर्मा, डॉक्टर एचपी श्रीवास्तव के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद मुंह और नाक दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि पैनल ने स्लाइड बना उसे जांच के लिए भेजा है। वहीं टीम ने डीएनए जांच के लिए भी सैंपल भेजा है।


मासूम के शरीर पर करीब आधा दर्जन चोटों के निशान भी पाए गए हैं। प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तनाव को देखते हुए एएसपी अशोक कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा और फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम के साथ ही फोर्स पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed