फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   six ventileter ki khareed

एंबुलेंस व 6 वेंटीलेटर सहित 70 लाख के उपकरणों की होगी खरीद

Sat, 04 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
six ventileter ki khareed
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सांसद व चारो विधायकों ने अपनी निधि से स्वास्थ्य विभाग को 1.45 करोड़ दिए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी उपकरणों की खरीद के लिए कमेटी की बैठक हुई। इसमें एंबुलेंस व 6 वेंटीलेटर सहित करीब 70 लाख के उपकरण खरीदने का प्रस्ताव बनाकर खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी निधि से स्वास्थ्य विभाग को 80 लाख रुपये दिए हैं। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 20 लाख, जबकि नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य व अमर सिंह खटीक ने विधायक निधि से 15-15 लाख दिए हैं। विधायक व सांसद निधि की एक करोड़ 45 लाख रुपये से स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीद होनी है। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने अपने आवास पर सीएमओ डा. चंद्रशेखर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आरके सिंह, एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, डा. प्रज्ञा मिश्रा व सीएमएस के साथ बैठक की। इसमें एक एंबुलेंस, 6 वेंटीलेटर, दो हजार एन-95 मास्क, एक थर्मल स्कैनर, एक हजार पीपी (पर्सनल प्रोटेक्शन) किट की शीघ्र खरीद करने का सहमति बनी। सीडीओ ने बताया कि करीब 70 लाख रुपये के स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की दो-तीन दिन में खरीद कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सांसद निधि से मास्क व सैनिटाइजर पहुंचे
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम को सांसद निधि से लोगों को वितरण करने के लिए मास्क व सैनिटाइजर की आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग में पहुंच गई। इसमें करीब पांच लाख रुपये से 200 मिली के 5000 सैनिटाइजर की खरीद हुई। जबकि 50 हजार मास्क थ्री लेयर व दो हजार एन-95 मास्क करीब 12 लाख रुपये से खरीदे गए हैं। स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार सांसद निधि से 100 गद्दा, 100 पैकेट ब्लीचिंग पाउडर आदि सहित करीब 15 लाख रुपये की सामग्री खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed