फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six teams of police failed, SP district head not known

पुलिस की छह टीमें सपा जिलाध्यक्ष को पकड़ने में रही नाकाम

Sun, 22 Nov 2020 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Six teams of police failed, SP district head not known
पुलिस की छह टीमें फेल, सपा जिलाध्यक्ष का पता नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहने व पुलिस को जूते की नोक पर रखने की बात कहने के मामले में आरोपी सपा जिलाध्यक्ष को पकड़ने के लिए लगाई गई पुलिस की छह टीमें नाकाम रही हैं। सर्विलांस व एसओजी भी कुछ नहीं कर सकी।
शमसाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय गुप्ता ने 6 नवंबर को सपा के जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी सहित 518 लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द व पुलिस को जूते की नोक पर रखने की बात कहने का आरोप लगाकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद एसपी ने सपा जिलाध्यक्ष को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित छह टीमों को लगाया था। पुलिस ने शमसाबाद, कायमगंज, अलीगंज, एटा, अलीगढ़ सहित कई जिलों में दबिशें दीं लेकिन नदीम हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर तीन दिन पूर्व एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। यह भी कहा था कि नदीम फारूकी अपराधी नहीं है जो इस तरह दबिशें देकर दबाव बनाया जा रहा है। डीएम ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed