{"_id":"6297b3120cff5a22150defd6","slug":"six-shops-of-guest-house-demolished-farrukhabad-news-knp7001163119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस की छह दुकानें की गई ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस की छह दुकानें की गई ध्वस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट से लिंजीगंज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान में एक गेस्ट हाउस के बाहर बनी छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। सभासद की चक्की में 10 फीट अंदर चूना डाला गया। सरकारी जमीन पर बने मकान में निशान लगा तो हृदय रोगी युवक की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह आठ बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के निर्देशन में कादरीगेट से अतिक्रमण हटना शुरू हुआ। कुछ दुकानों के बाहर की रैंप, चबूतरे तोड़ दिए गए। इसके बाद गेस्ट हाउस के बाहर नाप की, तो उसकी छह दुकानें अतिक्रमण में मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। नरकसा में बने आंबेडकर चेतना केंद्र का दो मंजिला भवन सात फीट अतिक्रमण में निकला, उसे नहीं गिराया गया। पास की दुकान गिरा दी गई।
अभियान के दौरान अनीता ने पति शिवचरन के साथ पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से जमीन खरीदने की बात कही। लेखपाल ने सरकारी जमीन बताई, तो हृदय रोगी शिवचरन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
लिंजीगंज तक उत्तर दिशा के मकान व दुकान 10-10 फीट सरकारी जमीन पर बने मिले। सभासद आशा वर्मा की चक्की में 12 फीट अंदर चूना डाला गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सरकारी जमीन को हर हाल में 24 घंटे में खाली करने के निर्देश दिए।
बूढ़ी मां का मकान छोड़ा
कछियाना गली के मोड़ पर एक कच्ची दीवारों में छप्पर के नीचे 75 साल की शकुंतला चूल्हे पर रोटी बना रही थीं। बुलडोजर पहुंचा, तो सिटी मजिस्ट्रेट की नजर पड़ी। उन्होंने शकुंतला से बात की। ईओ से उनके रहने की व्यवस्था करने को कहा। फिलहाल मकान गिराने से रोक दिया गया।
गिरा दिया दो मंजिला मकान
मसेनी चौराहे पर अनिल कुमार का दो मंजिला मकान सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ ने अपनी मौजूदगी में दो जेसीबी से गिरवा दिया। वह अतिक्रमण की जद में था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।