{"_id":"66f32562cc9db955960cb2b4","slug":"six-shops-and-houses-built-on-the-sports-ground-demolished-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115894-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेल मैदान पर बनीं छह दुकानें व मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेल मैदान पर बनीं छह दुकानें व मकान ध्वस्त
विज्ञापन
कमालगंज। फतेहउल्लापुर में खेल मैदान की करीब दो बीघा जमीन पर बनीं छह दुकानें व मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तहसील कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार हर्षित सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक सैदमीर खान, अंकित प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल उज्ज्वल गुप्ता, अभय त्रिवेदी, अजीत गुप्ता, अमित राठौर, दलवीर सिंह व प्रदीप माथुर की टीम थाने पहुंची।राजस्व टीम यहां से पुलिस बल लेकर क्षेत्र के फतेहउल्लापुर ग्राम पंचायत के मजरा अहिमा में पहुंची।
टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित खेल मैदान की जमीन पर कब्जा करने वाले सुरेश, प्रदीप उर्फ बजरंगी, उमेश, हरीश चंद्र, द्रोपदी व अनीता को तत्काल मकानों को खाली करने के निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल अभय त्रिवेदी ने जेई मदनचंद्र को फोन कर मकान की बिजली आपूर्ति कटवाई। टीम के आने के करीब एक घंटे बाद बुलडोजर वहां पहुंचा। इसके बाद प्रदीप उर्फ बजरंगी के मकान को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
उमेश के मकान व दुकानों को ध्वस्त करने के दौरान एक दुकान में भरे सूखे मक्के के पौधों के ढेर में किसी ग्रामीण ने पीछे से आग लगा दी। इस पर बुलडोजर से मलबा डालकर आग बुझाई गई। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने पर अतिक्रमण किए ग्रामीण मकान व दुकानों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे।
टीम ने सुरेश, हरीश चंद्र, द्रोपदी व अनीता के मकानों को भी ध्वस्त किया गया।क्षेत्रीय लेखपाल उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि खेल मैदान की करीब दो बीघा जमीन पर इन लोगों ने निर्माण कर कब्जा कर रखा है।
नायब तहसीलदार हर्षित कुमार ने बताया कि कब्जेधारियों के विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय में करीब चार वर्षों से धारा 67 के तहत मुकदमा चल रहा है। बेदखली के नोटिस चस्पा कराए गए थे। इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मकान तोड़ने से रोकने को छत पर चढ़े बच्चे
खेल मैदान की जमीन पर बने प्रदीप उर्फ बजरंगी के मकान को तोड़ने के लिए बुलडोजर आगे आया तो परिजन रोकने लगे। महिला पुलिस ने महिलाओं को वहां से हटाया तो बच्चे मकान की छत पर खड़े हो गए। वह मकान न तोड़ने की विनती करते रहे। पुलिस में सख्ती बरत उन्हें नीचे उतरवाया। उमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने न्यायालय में स्टे लेने के लिए फ़ाइल दाखिल की है। जो भी लोग मकान बनाएं हैं। उनकी पैतृक जमीन या उन्होंने खरीदी है।