{"_id":"666df3f0ea85f5487404f922","slug":"six-samples-of-food-items-fail-in-testing-preparation-for-trial-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112424-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच में फेल, मुकदमे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच में फेल, मुकदमे की तैयारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला में हुई जांच में छह नमूने फेल हो गए। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर अब व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ अभियान के दौरान लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में छह नमूने फेल हो गए। इसमें फतेहपुर, जहानगंज रोड स्थित हरिओम की दुकान से डाइटरी फूड सप्लीमेंट (विटामिन-बी कांप्लेक्स विद लाइसिस सीरप) का नमूना मिथ्याछाप मिला।
फैजबाग स्थित अंकित कुमार के प्रतीक्षा मेडिकल स्टोर से साइरोफेर एक्सटी (फेरस एस्कॉर्बेट, फोलिक एसिड व जिंक सीरप) 200मिली मिथ्याछाप, शमसाबाद के मोहल्ला गोदाम गंगा रोड स्थित आफताब अली के मेडिकल स्टोर से डाइटरी सप्लीमेंट ((प्रोटीन पाउडर) मिथ्याछाप मिला।
विज्ञापन
मोहल्ला मीरा दरवाजा स्थित मो.हसीन व कमलेश कुमार के एक्सपेलर से सरसों के तेल का नमूना जांच में फेल हो गया। मोहम्मदाबाद में बेवर रोड स्थित अवधेश कुमार की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना असुरक्षित पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि कारोबारियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। आयुक्त की अनुमति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में वाद दायर किए जाएंगे।