फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six people from three villages are trapped, the victim was medically examined.

Farrukhabad News: तीन गांवों के छह लोग फंसे, पीड़िता का कराया डॉक्टरी परीक्षण

Tue, 11 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six people from three villages are trapped, the victim was medically examined.
फर्रुखाबाद। जयपुर की एक दुष्कर्म पीड़िता को उसके घर छोड़ने गई मऊदरवाजा थाना पुलिस पांच दिन तक उसे टरकाती रही। दो दिन गांवों में घुमाने के बाद पुलिस जयपुर छोड़ आई।
विज्ञापन

रविवार को वहां से आई पीड़िता एसपी से मिली। इसके बाद छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया। महिला औरैया और अलीगढ़ में वारदात की कहानी बता रही।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर जिले के थाना उदयपुरवाटि क्षेत्र की निवासी महिला पांच दिन पहले नवाबगंज थाना पुलिस को रोते हुए मिली थी। उसने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर में उसके साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की थी। पुलिस महिला को अलीगढ़, कासगंज में भी लेकर गई। इसके बाद दुष्कर्म की बात को नकारते हुए थाने के दरोगा, महिला सिपाही के साथ उसे जयपुर भेज दिया। महिला रविवार को दोबारा यहां आ धमकी। उसने एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने सलेमपुर के जवाहरलाल, सुभानपुर की जूली, उसके पति सत्यपाल, महमदपुर के जयवरन, मोहरश्री और बंटू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट लिख ली। महिला ने कहा कि उसकी 2016 में राजस्थान में शादी हुई थी। वह नौकरी की तलाश मेंं 27 अक्तूबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां बंटू व मोहरश्री नाम की महिला मिली। वह नौकरी और शादी का झांसा देकर उसे कासगंज लाए। 31 अक्तूबर तक सहावर गेट कासगंज निवासी कुलदीप जौहरी के मकान में रखा।
महिला का आरोप है कि उसी दिन शाम को औरैया के अछल्दा थाने के गांव सुभानपुर के सत्यपाल, मऊदरवाजा थाने के सलेमपुर निवासी जवाहरलाल, नवाबगंज थाने के महमदपुर कामराज के जयवरन कार से उसे सलेमपुर निवासी जवाहर लाल के घर ले गए। वहां बिना मर्जी के उसके साथ सत्यपाल ने मांग में सिंदूर लगा दिया। रात में हाथ बांधकर दुष्कर्म किया।
यही नहीं दो नवंबर की सुबह सत्यपाल कोर्ट मैरिज करने के लिए बाइक से अपने औरैया स्थित गांव ले गया। सुभानपुर में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच दिन रखने के बाद सत्यपाल की पत्नी जूली ने फोन व उसका स्त्रीधन रख लिया। फिलहाल पीड़िता थाना पुलिस की देखरेख में है।

मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़िता जयपुर से दोबारा रविवार को आई थी। एसपी के आदेश पर शून्य मुकदमा नंबर पर छह लोगों पर रिपोर्ट लिखी गई। इनमें दो दुष्कर्म के आरोपी और चार मारपीट के हैं। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। सभी कागजात अलीगढ़ जीआरपी के लिए भेजे जाएंगे। घटना की शुरूआत वहीं हुई थी। मामले की जांच जीआरपी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed