{"_id":"60d218a98ebc3e32313310a9","slug":"six-huts-ashes-while-making-the-look-of-the-boat-farrukhabad-news-knp6357926185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव की लुक बनाते वक्त छह झोपड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव की लुक बनाते वक्त छह झोपड़ी राख
विज्ञापन
नाव की लुक बनाते वक्त छह झोपड़ी राख
अमृतपुर। नाव की लुक बनाते समय उठी लपटों से छह झोपड़ी जल कर राख हो गईं।
तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ के कुछ ग्रामीण अपने खेतों में झोपड़ियां डाल कर रह रहे हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से रास्ते में पानी भर गया है। इससे आवागमन के लिए नाव तैयार की जा रही हैं। लोग नाव के नीचे लगाने के लिए आग से लुक गर्म कर रहे थे। उसमें केरोसिन अथवा डीजल का प्रयोग भी किया जाता है।
जैसे ही लुक में डीजल डाला, तो अधिक मात्रा में पड़ जाने से उठीं आग की लपटों ने पड़ोस में पड़ी मदनपाल की झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में गंगा सिंह, मातादीन, गणेश, प्रदीप कुमार, धर्मवीर की झोपड़ियां भी जल गईं। ग्रामीणों का घरेलू सामान राख हो गया।
ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला कर व गांव के पास गंगा के पानी से आग पर काबू पाया। लेखपाल प्रदीप माथुर ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी कर रिपोर्ट तहसील में दी है।