फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six barriers will be installed on both sides of the Collectorate for nomination

Farrukhabad News: नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के दोनों ओर लगेंगे छह बैरियर

Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six barriers will be installed on both sides of the Collectorate for nomination
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट के दोनों ओर छह बैरियर लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व सीओ सिटी प्रदीप सिंह के साथ नामांकन के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट गेट से लेकर मुख्य मार्ग तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ नामांकन कक्ष तक नहीं जाएगी। इसके लिए दोनों ओर बैरियर लगाकर उन पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। कलक्ट्रेट गेट नंबर एक से नामांकन के लिए प्रत्याशी को प्रवेश दिया जाएगा। कलक्ट्रेट जाने के लिए मुख्य मार्ग पर एक जिला जेल चौराहा के पास पुलिस लाइन रोड, भारत माता मंदिर व जीजीआईसी गेट से पहले कुल तीन बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एमआईसी तिराहा, डीएन काॅलेज के सामने व फतेहगढ़ चौराहे के कचहरी रोड पर बैरियर लगाकर फोर्स तैनात किया जाएगा। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि बैरियर के पास 100 मीटर की परिधि में भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। 18 अप्रैल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सांसद पद के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। कलक्ट्रेट गेट नंबर एक से उम्मीदवार व प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed