फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir, the plot is occupied by the bullies, the police do not listen

साहब! प्लाट पर दबंगों का कब्जा, नहीं सुनती पुलिस

Sun, 23 Oct 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sir, the plot is occupied by the bullies, the police do not listen
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने में हुए समाधान दिवस में शिकायतें सुनने पहुंचे डीएम व एसपी के सामने एक पीड़िता ने मित्र पुलिस की हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन

कहा कि प्लाट का बैनामा कराने के बाद भी लोग कब्जा नहीं लेने दे रहे। पांच बार थाने के चक्कर लगा चुकी, लेकिन उसकी नहीं सुनी जा रही। एसपी ने दिवाली बाद समाधान का भरोसा दिया।

शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस हुआ। डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर व फतेहगढ़ कोतवाली के अलावा मऊदरवाजा थाने में जनता की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा में बघऊ निवासी संगीता देवी ने फरियाद की। कहा कि उसने अगस्त 2017 में खेतराम से प्लाट का बैनामा कराया था।
गांव के ही कुछ लोग प्लाट में कब्जा करने लगे। उन्होंने कई बार निर्माण करने की कोशिश की मगर नाकाम रही।
थाने में कई बार शिकायत की, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। 13 अक्तूबर को जबरन खूंटे लगा दिए गए।
मना करने पर घर में घुसकर मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम कायमगंज से भी फरियाद कर चुकी है।
एसपी ने दिवाली बाद समाधान का आश्वासन दिया।
बिलावलपुर के दयाराम की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। कहा कि उन्होंने लेखपाल से पैमाइश करवा दी।
फिर भी दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे। थाने में कुल 12 शिकायतें आईं। शहर कातवाली में नौ शिकायतों में से पांच का निस्तारण कर दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली में एक भी शिकायत नहीं आई। इस मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed