फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir, the bullies are not allowing the crop to be cut

Farrukhabad News: साहब, फसल नहीं काटने दे रहे दबंग

Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sir, the bullies are not allowing the crop to be cut
फर्रुखबाद। समाधान दिवस पर दबंग जमीन पर कब्जा किए हुए, फसल नहीं काटने दे रहे हैं, जैसी शिकायतें सुनकर डीएम एसपी भी हैरान रह गए। सभी मामलो में डीएम ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। मऊदरवाजा थाने में महिला हेल्प डेस्क की पोल खुल गई। दुष्कर्म पीड़िता महिला पांच दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही है। शिकायत सुनकर एसपी ने एसओ की फटकार लगाकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर शमसबाद थाने पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा से गांव नीबलपुर निवासी गीता देवी ने शिकायत की कि दबंग कई माह से उसकी जमीन पर कब्जा किए हुए है। कई बार लेखपाल रमाकांत से कार्रवाई की गुहार लगाई पर सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने लेखपाल को फोर्स के साथ मौके पर जाकर जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। गांव बांसखेड़ा निवासी किसान लीलाधर ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। एसपी ने एसओ को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव चौरा निवासी विमल कुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि दबंग गेहूं की फसल नहीं काटने दे रहे हैं। गांव असगरपुर निवासी कैलाश पाल ने बताया कि दबंगों ने चकरोड मार्ग काट दिया है। डीएम ने लेखपाल तरूण को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। राजस्व संबंधी छह शिकायती प्रार्थना पत्र आए थे। इसमें तीन का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद डीएम एसपी मऊदरवाजा थाने में पहुंचे। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 24 फरवरी को वह अपने तीन वर्षीय बेटे व पुत्री के साथ दवा लेने के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक मिला और उसने बाइक से अस्पताल तक छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के इन्कार करने पर युवक ने बच्चे सहित उसको जबरन बैठा लिया। एक अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 29 मार्च को वह मौका देेखकर वहां से बच्चों सहित भाग आई। युवक के घर जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed