{"_id":"5de15a8e8ebc3e548e42fef5","slug":"sir-kotwal-is-under-pressure-for-agreement-farrukhabad-news-knp529038440","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! शहर कोतवाल बना रहे समझौते का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! शहर कोतवाल बना रहे समझौते का दबाव
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने ग्रामीण के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा सनी शर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बैंक में कमीशन न दे पाने से परेशान मनीष शर्मा उर्फ मनु के भाई ने डीएम को पत्र देकर शहर कोतवाल की शिकायत की है। कहा कि कोतवाल रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली के पपियापुर निवासी मनीष शर्मा उर्फ मनु ने 26 नवंबर की रात गांव से कुछ दूर एक बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने मरने से पहले एक वीडियो जारी कर पीड़ा को बयां किया था। इस मामले में उसके भाई सनी शर्मा ने उसी दिन तहरीर देकर दोषी बैंक अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी, मगर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सनी शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से मिला। उसने उन्हें पत्र देकर आरोप लगाया कि शहर कोतवाल तरह-तरह से समझौते का दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली से एक सिपाही आया। उसने कहा कि इंस्पेक्टर से बात करने चलो। उसने मना कर दिया। क्या बात करूं, जब रिपोर्ट ही नहीं लिखी गई।
इस पर सिपाही ने अपने मोबाइल से कोतवाल से बात कराई। कोतवाल ने कहा कि मुकदमेबाजी के चक्कर में क्यों पड़ना चाहते हो, तुम्हें सहायता राशि दिलवा देंगे। इस पर सनी ने कह दिया कि सहायता राशि की जिसे जरूरत थी, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। हमें सहायता राशि की कोई जरूरत नहीं। हमें तो हमारे भाई के साथ हुई घटना की कार्रवाई चाहिए। सनी ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे का कहना है कि उन्हें यह पता चला कि मरने से पूर्व का मनीष का कोई वीडियो है, तो वह उससे मंगवाया था। ताकि जांच में उसे भी शामिल किया जा सके। समझौते की बात मैंने नहीं की।