{"_id":"5e933ea38ebc3e76d2169590","slug":"sir-check-up-bothering-all-the-people-farrukhabad-news-knp5549228162","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! जांच कर दीजिए, सभी घर वालों को कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! जांच कर दीजिए, सभी घर वालों को कर रहे परेशान
विज्ञापन
कायमगंज। एक पखवारा पहले नोएडा से घर आए युवक को गांव वालों ने जांच के स्पेशल फ्लू कैंप में भेज दिया। युवक ने कैंप में आकर कहा कि गांव के लोग उसके परिवार वालों को परेशान कर रहे है इसलिए उसकी जांच करा दी जाए।
क्षेत्र के गांव मीरगंज निवासी 22 वर्षीय युवक नोएडा में सिलाई का काम करता है। 21 मार्च को वह अपने घर आया था। गांव वाले उसे व उसके परिवार वालों को उसकी जांच कराने के लिए दबाव बनाने लगे। वह रविवार को फ्लू कैंप पहुंचा और बोला साहब मेरी जांच करा दो।
गांव वाले बुखार की जांच मानने को तैयार नहीं हैं। सीएचसी के बीसीपीएम विनय मिश्रा ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में लिटा दिया। दो घंटे रोकने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था न होने पर युवक से कहा कि वह सोमवार को आए। रविवार को ओपीडी में डॉ. शरद, डॉ. जेयू खान, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. पीसी गुप्ता, डॉ. संतोष अग्रवाल, डॉ. अनुरुद्ध ड्यूटी पर रहे। 52 को दवा दी गई और 76 की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।