{"_id":"69260097ee75935a81081e54","slug":"sir-campaign-runs-on-the-lines-of-polling-trends-every-two-hours-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133306-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मतदान की तर्ज पर चला एसआईआर अभियान, हर दो घंटे पर रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मतदान की तर्ज पर चला एसआईआर अभियान, हर दो घंटे पर रुझान
Wed, 26 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27 एमआईसी में बीएलओ से पूछताछ करते डीडीओ। संवाद
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को एसआईआर अभियान मतदान की तर्ज पर चलाया गया। ऑफिसर्स क्लब में कंट्रोल रूम बनाकर अधिकारी मॉनीटरिंग करते रहे। इसके साथ ही पिछड़े बूथों की फीडिंग भी कराई जाती रही। कम प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ को फोन कर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारी बूथों पर भी भ्रमण करते रहे।
एसआईआर अभियान की धीमी रफ्तार के चलते जिलाधिकारी ने 22 व 23 को विशेष अभियान चलाया। इसके बाद 20 प्रतिशत ही पुनरीक्षण हो सका। चार दिसंबर तक शत प्रतिशत पुनरीक्षण पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी ने दोबारा 25 व 26 नवंबर को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए। इसके चलते मंगलवार को सभी बूथों पर पूरी क्षमता से अभियान चलाया गया। आफीसर्स क्लब में बने कंट्रोल रूम में डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, तहसीलदार सदर सनी कनौजिया अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर मॉनीटरिंग करते रहे।
प्रत्येक दो घंटे पर सभी बीएलओ से फीडिंग की जानकारी ली जाती रही। जिन बूथों पर काम की गति धीमी चली, उन बीएलओ को फोन कर तेजी लाने के निर्देश दिए जाते रहे। इसके अलावा जो बीएलओ फीडिंग का काम नहीं कर पाते, उनके गणना प्रपत्र मंगवाकर कंट्रोल रूम में ही फीडिंग कराई जाती रही। जिला विकास अधिकारी ने एमआईसी फतेहगढ़, भारतीय पाठशाला फर्रुखाबाद व प्राथमिक विद्यालय मीरपुर का निरीक्षण कर बीएलओ को अधिक से अधिक गणना प्रपत्र जमा कराकर फीडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर पालिका के सहायक मीटर निरीक्षक अभियान के सुपरवाइजर नूरुल इस्लाम ने राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पांच बूथों में मात्र बूथ नंबर 144 की बीएलओ मधुलिका सिंह ही मौजूद थीं। अन्य चार बीएलओ मौके पर नहीं मिले।
जिले में अब तक हुए पुनरीक्षण की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता - पुनरीक्षित मतदाता - प्रतिशत
कायमगंज - 391832 - 124148 - 31.68
अमृतपुर - 313288 - 71211 - 22.73
फर्रुखाबाद - 370201 - 95684 - 25.85
भोजपुर - 322688 - 113706 - 35.24