फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sins are destroyed by listening to Shrimad Bhagwat Katha: Acharya Avichal Pandey

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से होता है पापों का नाश: आचार्य अविचल पाण्डेय

Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sins are destroyed by listening to Shrimad Bhagwat Katha: Acharya Avichal Pandey
कंपिल। गांव त्यौरखास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। आचार्य अविचल महाराज ने कथा के माध्यम से सत्य मार्ग पर चलने व ईश्वर की भक्ति के बारे में श्रोताओं को बताया।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को भक्ति के लिए ज्ञान की प्राप्ति होती है। उसी के आधार पर उसे मुक्ति मिलती है। कहा कि प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी व परेशान है। कोई स्वास्थ्य से दुखी है, कोई परिवार, कोई धन, तो कोई संतान को लेकर परेशान है। सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय हरि भजन में लगाना चाहिए। कथा व्यास ने बताया कि धुंधुकारी अति दुष्ट था। उसके पिता आत्मदेव भी उसके उत्पातों से दुखी होकर वन में चले गए थे। धुंधुकारी वेश्याओं के साथ रहकर भोगों में डूब गया। एक दिन उन्हीं के द्वारा मार डाला गया।
विज्ञापन

अपने कुकर्मों के फलस्वरूप वह प्रेत बन गया। वह भूख प्यास से व्याकुल रहने लगा। एक दिन व्याकुल धुंधुकारी अपने भाई गोकर्ण के पास पहुंचा और संकेत रूप में अपनी व्यथा सुनाकर उससे सहायता की याचना की। कथा के बाद प्रसाद के वितरण किया गया। सेवाराम, उदयवीर, रामऔतार, रामसिंह, बाबा, जगदू, भूरे, संतोष जुगाड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed