Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachments up to the drain will be removed after Diwali.

Farrukhabad News: दीपावली के बाद नाली तक हटाया जाएगा अतिक्रमण

Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachments up to the drain will be removed after Diwali.
कायमगंज। बाजार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी के बीच व्यापारियों के विरोध पर नगर पालिका ने कार्रवाई दीपावली तक टाल दी है। पुल गालिब तिराहे से जामा मस्जिद तक 57 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब दीपावली के बाद व्यापार मंडल के साथ वार्ता कर नाली तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से पुल गालिब तिराहे से जामा मस्जिद तक अतिक्रमण की पैमाइश कराई गई थी। इस दौरान दुकानों के अंदर तक निशान लगाए जाने से दुकानदारों में चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद पालिका ने 57 दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन में नाली और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नोटिस में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर एक हजार रुपये जुर्माना जमा करने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


नोटिस जारी होने पर व्यापार मंडल ने एतराज जताया। प्रांतीय नेता रामप्रकाश कल्लू यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, महामंत्री संजीव अग्रवाल और विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ने एसडीएम व अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर दीपावली तक कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने त्योहार के बाद व्यापार मंडल के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यापारियों से वार्ता के बाद दीपावली के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को पहले तीन नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद मुनादी कराई जाएगी। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका की टीम कार्रवाई कर जुर्माना वसूलेगी। जामा मस्जिद के आगे बाजार में सर्वे के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed