फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Silver worth six and a half lakhs kept cross from Saraf's bike

सराफ की बाइक से साढ़े छह लाख की चांदी रखा झोला पार

Thu, 02 Dec 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Silver worth six and a half lakhs kept cross from Saraf's bike
मोहम्मदाबाद में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद )। फर्रुखाबाद शहर के सराफा कारोबारी का दस किलो चांदी के जेवर से भरा झोला बदमाश ने मोहम्मदाबाद चौराहे से पार कर दिया। सराफ बाइक पर झोला टांककर पपड़ी खाने लगा था। सर्राफ की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, उसमें एक युवक झोला ले जाते दिखाई दिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला नवाब दिलावर जंग निवासी सुनील कुमार वर्मा की मंगला ज्वैलर्स के नाम से रेलवे स्टेशन के पास दुकान है। वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र में चांदी के जेवरात सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुनील दस किलो चांदी के जेवर लेकर सप्लाई करने मोहम्मदाबाद गए थे। करीब 11 बजे मोहम्मदाबाद चौराहे पर बाइक में झोला टांगकर पापड़ी खाने लगे। इस दौरान कोई उनकी बाइक से झोला उतारकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर झोला न देख सुनील ने शोर मचाया। इस पर आस पास के दुकानदार आ गए। सराफ ने यूपी 112 पर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। चौराहे पर पिकेट पर खड़े सिपाहियों को जानकारी दी। लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।

सुनील की सूचना पर एसएसआई मोहम्मद अकरम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने गुप्ता मिठाई भंडार पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। सराफ ने बताया कि जेवरात की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई है। एसएसआई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक झोला ले जाते दिखाई दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सुनील कुमार वर्मा। संवाद

सुनील कुमार वर्मा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed