फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sidhu is a chowkidar thief in road show slogan

सिद्धू ने रोड शो में चौकीदार चोर है के लगवाए नारे

Sun, 28 Apr 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sidhu is a chowkidar thief in road show slogan
राजनीति - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में शनिवार को आए पूर्व क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड शो में खूब सियासी चौके-छक्के लगाए। उन्होंने गुरुगांव देवी मंदिर से फ्लाइंग किस के साथ रोड शो शुरू किया। इसके बाद लालगेट तक हुए रोड शो में कई बार गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है के नारे लगवाए।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने क्रिकेटर रहे टीवी कलाकार व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू का रोड शो कराकर पूरी ताकत दिखाई। दोपहर बाद एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंचे सिद्धू को कड़ी सुरक्षा में कार से उतारा गया। इसके बाद उन्होंने लोडर पर सवार होकर फ्लाइंग किस के साथ रोड शो शुरू किया। आगे कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे। इससे सिद्धू का वाहन पुलिस, पीएसी व पंजाब पुलिस के जवान घेरे रहे। भीकमपुरा, टाउनहाल होते रोड शो गुजरा। पक्का पुल पर युवक शानू व स्वामी ने उन्हें क्रिकेट का बल्ला भेंट किया, तो उन्होंने वहीं से सियासी चौके-छक्के शुरू कर दिए। रोड शो और आगे बढ़ा तो भाजपा को निशाने पर लिया। फिर उन्होंने गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। कई जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो टाउनहाल, चौक, घुमना व लालगेट पर आतिशबाजी की गई। निर्धारित समय शाम पांच बजे रोड शो लालगेट पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इसके बाद सिद्धू हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जफर खुर्शीद, मृत्युंजय शर्मा, करन सिंह, फरीद चुगताई आदि रहे।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे जाम रहा रोड
गुरुगांव देवी मंदिर से लालगेट तक हुए रोड शो में वाहन फंसे रहे। इससे तपिश भरी धूप में लोग खासे परेशान रहे। वहीं रोड शो के साथ चल रहे पैदल व बाइक सवार युवक धूप व गर्मी में प्यास से बिलबिलाए। मौका मिलते ही दुकानों पर पानी की बोतल व पाउच तलाशते दिखे। इससे पहले मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन से नवजोत सिंह सिद्धू उतरे तो वहां पहले उन्हें देखने के लिए भीड़ लगी थी। इससे वह भीड़ से बचने के लिए सीधे कार में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed