{"_id":"65259b1e526284f3ef050014","slug":"shyambabas-nishan-yatra-started-with-musical-instruments-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-992-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गाजे-बाजे संग निकली श्यामबाबा की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गाजे-बाजे संग निकली श्यामबाबा की निशान यात्रा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रीश्याम सखा परिवार की ओर से खाटूश्याम की गाजे-बाजे के साथ द्वितीय शोभायात्रा एवं निशान यात्रा निकाली गई। हाथों में ध्वज पताकाएं लिखे भक्तजन नाचते-गाते चल रहे थे। कई स्थानों पर आरती उतार पुष्पवर्षा की गई।
मंगलवार सुबह लोहाई रोड स्थित श्रीराधा-श्याम शक्ति मंदिर से रथ पर सवार श्यामबाबा की प्रतिमा, ज्योति का वेद मंत्रोच्चार से पूजन किया गया। बैंडबाजों और डीजे की धुनों के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे डीजे पर बज रहे भजनों पर भक्त नाचते चल रहे थे। ज्योति के दर्शन के लिए होड़ लगी रही। श्यामबाबा के रथ के आगे और पीछे हाथ में निशान लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ चल रही था।
निशान यात्रा चौक, घुमना, लाल सराय, लालगेट, आईटीआई चौराहा, श्यामनगर क्रासिंग होते हुए सातनपुर मंडी में विसर्जित हुई। कई स्थानों पर भक्तों ने घरों और दुकानों के सामने बाबा की आरती उतारकर फूलों की वर्षा की। श्यामनगर में भाजपा नेता धर्मेंद्र राजपूत के आवास पर महिला-पुरुषों ने आरती उतारी।
विज्ञापन
सभी भक्तों को हलवा-चने का प्रसाद खिलाया गया। आरती के बाद यात्रा का समापन हुआ। संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ रिंकू, महामंत्री भानुप्रताप उर्फ दरोगा, रिंकू राजपूत, मोनू ठाकुर, श्रीनवास, चेतराम वर्मा, प्रदीप सक्सेना, अरविंद राजपूत, महावीर प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, शिवओम अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा।
सातनपुर मंडी में भजन संध्या आज
श्री श्यामसखा परिवार के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे सातनपुर मंडी में भजन संध्या होगी। इसमें कोलकाता के भजन गायक संजय मित्तल, सोनभद्र के संजीव शर्मा और गाजियाबाद की पूजा भूमि आएंगी। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से भजनों का लाभ उठाने का आग्रह किया।